वैशाख चैथ पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
तपती दोपहरी के बीच चैथ माता मंदिर में लगा रहा भक्तों का तांता
सवाई मधोपुर | वैशाख चैथ पर चैथ माता मंदिर में हजारों भक्तों ने माता के दर्शन किए। रविवार को मंदिर में पूरे दिन भक्तों की भीड़ रही और मन्दिर परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस दौरान भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। वहीं ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मंदिर में माता की प्रतिमा सजाई गई और भक्तों के लिए छाया पानी की विशेष व्यवस्था की गई है।
चैथ माता मंदिर में साल में चार बड़ी चैथे आती है। इनमें वैशाख माह की चतुर्थी भी मुख्य है। ऐसे में बड़ी चैथ पर माता की एक झलक पाने के लिए भक्तों में उत्साह देखने को मिला। तपती दोपहरी और भीषण गर्मी के बावजूद पैदल यात्रियों को गरम जमीन प्रभावित नहीं कर सकी। तेज गर्मी के बावजूद भक्तों में गजब उत्साह देखने को मिला। यहां भक्त सभी तकलीफों को नजरअंदाज करते हुए माता मंदिर में पहुंचे। यहां भक्तों ने जयकारों से माता का दरबार गुंजायमान कर दिया।
इस दौरान महिलाओं ने चैथ भवानी के परंपरागत पूए पापड़ी तथा गुर खोपरा का भोग लगाया और परिक्रमा की। यहां महिलाओं ने चैथ की कहानी सुनी एवं विशेष पूजा अर्चना की। चतुर्थी पर बड़ी संख्या में किसान वर्ग विधि माता मंदिर में पहुंचा। यहां पहुंचकर किसान वर्ग ने आगामी फसल व अच्छी बारिश की कामना की। चतुर्थी पर भक्तों की भीड़ के चलते बाजारों में भी रौनक देखने को मिली।
माता की फूल बंगला झांकी और 56 भोग लगाया
चतुर्थी के अवसर पर चैथ माता मंदिर ट्रस्ट ने चैथ माता की फूल बंगला झांकी सजाई। चैथ माता ट्रस्ट के उपाध्यक्ष शंकर लाल सैनी व मंत्री श्रीदास सिंह ने बताया कि इस अवसर पर छप्पन भोग माता को चढ़ाया गया। जिसका बाद में भक्तों में उसका वितरण किया गया। इस दौरान माता मंदिर में आकर्षक सजावट की गई। इस दौरान ट्रस्ट ने भक्तों के लिए छाया पानी की व्यवस्था इंतजाम किया गया।

0 Response to "वैशाख चैथ पर उमड़ा भक्तों का सैलाब"
एक टिप्पणी भेजें