तेज रफ्तार कार को पीछा कर ट्रेफिक इंस्पेक्टर ने रूकवाया
करीब डेढ़ किलोमीटर तक किया पीछा, स्पीड से गाड़ियों को कट मारकर निकला था युवक
कोटा | कोटा की सड़क पर रविवार दोपहर एक युवक तेज स्पीड में कार को भगा रहा था। सड़क पर चल रही गाडियों को खतरनाक तरीके से कट मारकर ओवरटेक किया। इसी दौरान वहां से निकल रही ट्रेफिक इंस्पेक्टर कलावती चैधरी ने कार को रोकने के निर्देश दिए लेकिन कार चालक युवक कार को तेजी से भगा ले गया। कार को पुलिस ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया। जिसके बाद कार को रूकवाया गया। कार को जब्त कर लिया है और युवक के घरवालों को कंट्रोल रूम पहुंचने के लिए कहा गया है। टीआई कलावती चैधरी ने बताया कि रविवार दोपहर वह सीएडी से घोडेवाले बाबा चैराहे की तरफ आ रहीं थी।
इसी दौरान एक कार तेज स्पीड में निकली और आगे चल रही गाड़ियों को खतरनाक तरीके से ओवरटेक करते हुए निकली। यह देख कार चालक युवक को गाड़ी से ही कार साइड में लेकर रोकने के निर्देश दिए लेकिन उसने कार नही रोकी और भगा दी। कलावती चैधरी के अनुसार ऐसे में हम भी कार के पीछे लग गए और बार बार कार चालक को कार रोकने के लिए कहते रहे लेकिन उसने कार नहीं रोकी और एरोड्राम सर्किल से गुमानपुरा की तरफ मोड़ ली। वहां फ्लाई ओवर से नीचे की तरफ लेकर वापस एरोड्राम की तरफ लेकर जाने लगा। बार बार रुकने के लिए कहने के बाद भी उसने कार नहीं रोकी। हमने आगे पोस्ट पर पुलिसकर्मियों को वायरलेस कर जानकारी दी, जिसके बाद गुमानपुरा थाना मोड के पास यातायात पुलिसकर्मियों ने कार को रोका।
पुलिस से करता रहा बहसबाजी
रोकने के बाद पहले तो युवक पुलिस से बहस बाजी करता रहा। उससे पुलिसकर्मियों ने कार नही रोकने का कारण पूछा तो वह कहने लगा कि उसने आवाज ही नहीं सुनी। टीआई ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। युवक के पास गाड़ी के दस्तावेज नही थे। ऐसे में कार को जब्त कर कंट्रोल रूम ले जाया गया। उसके घरवालों को भी जानकारी दे दी गई।

0 Response to "तेज रफ्तार कार को पीछा कर ट्रेफिक इंस्पेक्टर ने रूकवाया"
एक टिप्पणी भेजें