Advertisement

संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन, ब्रांच निवाई द्वारा 82 यूनिट रक्तदान हुआ’

संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन, ब्रांच निवाई द्वारा 82 यूनिट रक्तदान हुआ’






टोंक सआदत चिकित्सालय की ब्लड बैंक की टीम ने किया रक्त एकत्रित’

रिपोर्टर:- लक्ष्मी चन्द शर्मा 

निवाई | निवाई में संत निरंकारी सत्संग भवन (सिंधी धर्मशाला) में आयोजित रक्तदान शिविर में 82 यूनिट रक्तदान हुआ। मानवता के मसीहा बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज की पुण्य स्मृति पर संत निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस संबंध में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन के सामाजिक विभाग) द्वारा शाखा निवाई में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संत निरंकारी मिशन के 82 श्रद्धालुओं व सेवादारों ने निःस्वार्थ रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में निवाई, टोंक, मालपुरा, देवली के श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया।

निवाई के मुखी महात्मा ने  मानव एकता दिवस के अवसर पर रक्तदाताओं को रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि रक्तदान ही श्रेष्ठ दान है तथा मानवता के कल्याण के लिए रक्तदान करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इसी उपलक्ष्य में कस्बे के लोगों में जागरूकता बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करने के लिये शिविर से पहले सुबह 7ण्30 बजे एक बाइक रैली निकाली गई जो झूलेलाल धर्मशाला से शुरू होकर दामोदर जी के कुण्डों से गणगौरी बाज़ारए मुख्य बाजारए पटेल रोडए बस स्टैंडए अहिंसा सर्कल होते हुए रक्तदान स्थल झूलेलाल धर्मशाला होते पर पहुंची। बाइक रैली में नुक्कड़ नाटक के जरिये भी लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरणा दी।

सेवादल के क्षेत्रीय संचालक हरिप्रसाद जी ने रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद किया और कहा कि मानवता के लिए किए जा रहे इस अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य रक्तदान के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मिशन द्वारा पहला रक्तदान शिविर नवंबर 1986 में दिल्ली में वार्षिक निरंकारी संत समागम के अवसर पर आयोजित किया गया था। जिसका उदघाटन बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा किया गया था। तब से संत निरंकारी मिशन द्वारा लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। विगत 36 वर्षों से यह मिशन अब तक लोगों के कल्याण के लिए 7,885 रक्तदान शिविरों से 12,57,367 यूनिट रक्तदान कर चुका है। बाबा हरदेव सिंह जी ने मानवता को यह संदेश दिया कि “रक्त नालियों में नहीं रगों में बहना चाहिए।“ उनके निर्देशानुसार इस अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। संत निरंकारी मिशन द्वारा समय.समय पर विश्व भर में जनहित की भलाई के लिए अनेक सेवाएं की जा रही हैं ताकि समाज का समुचित विकास हो सके। जिसमें मुख्य रूप से सफाई अभियान, वृक्षारोपण, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, निःशुल्क नेत्र शिविर, प्राकृतिक आपदा में जरूरतमंदों की सहायता आदि के साथ.साथ महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं भी सुचारू रूप से चलाई जा रही हैं। इन सभी सेवाओं के लिए मिशन को राज्य सरकारों द्वारा समय.समय पर सराहा और सम्मानित किया गया है।


0 Response to "संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन, ब्रांच निवाई द्वारा 82 यूनिट रक्तदान हुआ’"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status