Advertisement

 सोप में बीच रोड पर जलभराव निकासी समाधान के लिखित आश्वासन पर 5 युवाओं ने दूसरे दिन तोड़ा अनशन,

सोप में बीच रोड पर जलभराव निकासी समाधान के लिखित आश्वासन पर 5 युवाओं ने दूसरे दिन तोड़ा अनशन,




- आगामी मंगलवार तक प्रशासन द्वारा लिखित समझौता पर मांगे नहीं मानी तो बुधवार से पुनः अनशन का अल्टीमेटम, 

- पंचायत समिति बीडीओ व पीडब्ल्यूडी द्वारा कई महीनों से समस्या पर नहीं दिया जा रहा था ध्यान


रिपोर्टर :- बाबूलाल मीना परास्या 

उनियारा । जिले के उनियारा उपखण्ड क्षेत्र के सोप कस्बा में ग्राम पंचायत के पास अलीगढ़ मार्ग पर बीच रोड पर जलभराव की निकासी नहीं होने व अतिक्रमण के चलते नाला अवरूद्ध होने से हो रही भयानक समस्या के चलते सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंताओं व पंचायत समिति विकास अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों को जनसुनवाई सहित कार्यालय पर दर्जनों बार अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं होने से सोप कस्बे के नाराज पाँच क्रांतिकारी युवाओं ने 20 अप्रैल को जिला स्तरीय जनसुनवाई में लिखित शिकायत व सूचना के अल्टीमेटम के बाद शुक्रवार से सोप ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अनशन शुरू किया गया। अनशन शुरू करने के साथ ही अनशन पर बैठे युवाओं में एक युवा के स्वास्थ्य की गिरावट आने पर मौके पर पहुँची चिकित्सा टीम ने युवा का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। जिसके बाद उपखण्ड प्रशासन व जनप्रतिनिधी हरकत में आए और वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी निकासी का आश्वासन देकर अनशन पर बैठे युवाओं को मनाकर समस्या समाधान करवाने का काफी प्रयास किया। सड़क मार्ग से जलभराव निकासी के लिए मौके पर उपखण्ड प्रशासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत सोप व पुलिस प्रशासन भी पहुंचा, लेकिन कुछ अतिक्रमियों के विरोध के चलते शुक्रवार की देर रात तक भी जलभराव की समाधान नहीं होने पर नतमस्तक होकर बैरंग लौटना पड़ा था। जिसके बाद दूसरे दिन शनिवार को उपखण्ड प्रशासन के आश्वासन पर जनप्रतिनिधियों द्वारा मंगलवार तक समाधान करने का लिखित में आश्वासन दिया गया। अनशन के पर बैठे सोप कस्बा के युवाओं में चन्द्रमोहन उर्फ दासू शर्मा, उमेश ऊर्फ गोपाल धाकड़, लखन सिंह मीणा, राजेन्द्र नागर सहित करोड़ी मीणा ने बताया कि सोप कस्बा में अतिक्रमण के कारण सोप-कोटड़ी-अलीगढ़ सड़क मार्ग पर बरसाती पानी निकासी का नाला अतिक्रमियों की वजह से अवरूद्ध होने के चलते सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। जनसुनवाई में प्रशासन के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा अधूरे सीसी सड़क का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं किया जा रहा है। प्रशासन ना तो यहाँ पुलिया निर्माण और ना ही सीसी सड़क निर्माण कार्य करवा पा रहे है, ना ही कोई स्थाई समाधान किया गया और ना ही उक्त समस्या का प्रशासन द्वारा स्थाई समाधान किया जा रहा है। अनशन शुरू करने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अनशन पर बैठे युवाओं की समस्या के बारे में कोई सुध नहीं ली गई। इसके बाद अनशन के दूसरे दिन शनिवार को उनियारा पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधी गुलाब चन्द मीणा, उनियारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमरूद्दीन खान, पंचायत समिति सदस्य फोरूलाल मीना, कांग्रेसी नेता नवलकिशोर शर्मा, मदन मीणा, मुराद अली, पूर्व सरपंच बादल मेहरा सहित अन्य लोग सोप ग्राम पंचायत पर दिये जा रहे अनशन स्थल पर पहुँचे। जहाँ अनशन पर बैठे युवाओं से वार्तालाप कर समस्या का समाधान करवाने का आगामी मंगलवार तक का लिखित में आश्वासन दिया गया। युवाओं ने बताया कि अगर मंगलवार तक उनकी जनहित समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी बुधवार से पुनः अनशन पर बैठने की बात कही हैं। जनप्रतिनिधियों ने अनशनकारी युवाओं को माला पहनाकर व जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। 

0 Response to " सोप में बीच रोड पर जलभराव निकासी समाधान के लिखित आश्वासन पर 5 युवाओं ने दूसरे दिन तोड़ा अनशन,"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status