Advertisement

धन्ना भगत जन्मोत्सव पर उमड़े श्रद्धालु, लगाई धोक

धन्ना भगत जन्मोत्सव पर उमड़े श्रद्धालु, लगाई धोक

 


जन्मस्थली धुंवाकला में भजन और भंडारे का आयोजन, कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

टोंक | संत शिरोमणी धन्ना भगत के जन्मोत्सव पर उनकी जन्म स्थली धुंवाकला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में धोक लगाकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भजन और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। धन्नाभगत जन्मस्थान पर श्री 1008 बजरंग दास आचार्य महाराज, रामधाम आश्रम तापड़िया चाकसू ने धन्नाभगत जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान विश्व प्रसिद्ध भजनों की गायिका आकृति मिश्रा, लीलण डांसर, रामावतार डांसर, अशोक पहाड़िया, ज्ञान चन्द भारती, सुरेश राव, प्रकाश माली सहित अनेक भजन गायकों ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पहले गायकों का लोगों द्वारा स्वागत किया।

अविनाश मीना ने बताया कि किवदंती है कि करीब 700 साल पहले धन्ना भगत का जन्म धुंवाकला में हुआ था। बाल्यावस्था से ही धन्ना भगत भगवत परायण थे, धुंवाकला में इनके स्थान पर इनका भव्य मंदिर और पास में ही गुरुद्वारा बना हुआ है। हिन्दू और सिख धर्म के लोगों में इनकी गहरी आस्था होने के कारण दर्शनार्थियों का हमेशा आना-जाना रहता है। मंदिर से करीब 5 किमी दूरी पर अरावली की पहाड़ियां है। यहां एक गुफा में धन्ना भगत तपस्या करते थे, जिसमें भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर को धुंधलेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।

मान्यता है कि 13वीं-14वीं शताब्दी में युद्ध में जाते समय ढूंढाड़ क्षेत्र के राजा और सैनिक इस शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करके ही युद्ध पर जाया करते थे, जिससे उनको विजय प्राप्त होती थी। नल दमयंती ने अपना अज्ञातवास भी यहां बिताया था। राजा नल कर्कोटक नगर में (जिसे आज ककोड़ कहते हैं) वहां रहा करते थे। कर्कोटक पर्वत की तलहटी में धन्ना भगत अपने साथियों के साथ गाय चराने जाया करते थे। धन्ना भगत ने गायों को चरने के लिए छोड़कर कर्कोटक पर्वत पर स्थित पहाड़ की गुफा में बैठकर अपने साथ में रखे हुए शालिग्राम भगवान के सामने रोटी की गठरी को खोल कर भगवान को भोग के लिए बुलाते थे। धन्ना भगत जी का नियम था कि ठाकुर जी (भगवान) जब तक भोजन नहीं पाते थे, धन्ना भगत भी नहीं लेते थे।

0 Response to "धन्ना भगत जन्मोत्सव पर उमड़े श्रद्धालु, लगाई धोक"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status