Advertisement

ABVP ने फूंका महेश जोशी और रफीक खान का पुतला

ABVP ने फूंका महेश जोशी और रफीक खान का पुतला



 राष्ट्रीय मंत्री होशियार बोले- दोनों को गिरफ्तार करें सरकार, मंदिर पर नहीं बनने देंगे बीयर-बार

जयपुर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राजस्थान यूनिवर्सिटी में शनिवार को मंत्री महेश जोशी और विधायक रफीक खान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने महेश जोशी और रफीक खान की गिरफ्तारी की मांग कर दोनों नेताओं का पुतला फूंका।

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन ने दोनों नेताओं की गिरफ्तारी नहीं की। तो एबीवीपी द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। क्योंकि रामप्रसाद और संजय की हत्या हुई है। उन दोनों को आत्महत्या के लिए कांग्रेसी विधायकों ने ही उकसाया है।

एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने कहा कि मंत्री महेश जोशी और रफीक खान भू-माफियाओं के साथ मिल जयपुर की जनता को परेशान कर रहे हैं। मंदिर में बीयर बार बना रहे हैं। आम जनता पर दबाव बनाकर उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनों नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह आखें बंद कर मूक दर्शक बन गए है। आज रामप्रसाद और संजय की मौत को इतना वक्त बीत गया है। लेकिन अब तक मुख्यमंत्री इन दोनों के परिजनों की समस्याओं को सुनने तक का वक्त नहीं है।

मीणा ने कहा कि इससे पहले अलवर में रफीक और रसूल की मौत पर दुख दिखाने के लिए मुख्यमंत्री खुद पहुंच गए थे। लेकिन रामप्रसाद और संजय के परिजनों से मिलने के लिए अब तक मुख्यमंत्री को वक्त नहीं मिल पाया है। जिससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर दलित और आदिवासी वर्ग के लोगों को दबाने की कोशिश कर रही है।

जिसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे अगर जल्द से जल्द रामप्रसाद और संजय पांडे के परिजनों को न्याय नहीं मिला तो हम पूरे राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।

इस दौरान प्रांत मंत्री सुमन, प्रांत सह मंत्री अंकित मंगल, विश्वविद्यालय अध्यक्ष भारत भूषण, इकाई मंत्री रोहित मीणा, छात्र नेता नरेंद्र यादव, मनु दाधीच, गुलशन मीणा, विष्णु मीणा, विकास यादव, अमृत सिंह डिगा समेत ।ठटच् के कार्यकर्यता मौजूद रहे।

0 Response to "ABVP ने फूंका महेश जोशी और रफीक खान का पुतला"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status