कृषि विभाग द्वारा वितरित मिनिकिटो की होगी जियो टेंगिग-केके मंगल
शनिवार, 1 अप्रैल 2023
Comment
डांगरथल में महिला कृषको को बांटे ज्वार के मिनिकट
जिले में 3500 मिनिकिट का हो रहा है निशुल्क वितरण
निवाई | उपखण्ड क्षेत्र के डांगरथल के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर गुरूवार को कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक केके मंगल ने महिलाओ को ज्वार का नि:शुल्क वितरण किया गया। संयुक्त निदेशक केके मंगल ने कहा कि कृषि विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले फसल प्रदर्शनों तथा मिनिकिट वितरण को ज्यादा पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए जिओ टेगिंग कराई जाएगी। राज्य एवं केन्द्र सरकार के निर्देश पर राज किसान सत्यापन मोबाइल एप के माध्यम से जिओ टेगिंग किया जाना है। इसके तहत फसल बुवाई एवं कटाई से पहले की अवस्था की फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद ही इसे वैध माना जाएगा। जिले में 3500 ज्वार मिनिकिटो का जिले में नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। जिसकी जियो टेंगिग होगी। जिससे मिनिकटो के वितरण एवं उपयोग हेतु पारदर्शिता बढ़ेगी व साथ ही फसल प्रदर्शन तथा मिनिकिट वितरण की प्रभावी मॉनिटरिंग होगी और रियल टाइम लोकेशन तथा वास्तविक लाभार्थी का पता चल सकेगा। इससे कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थान की स्थिति देख सकेगा।
केंद्र की ओर से मिलते मिनिकिट
कार्यशाला में अधिकारियों ने बताया कि कृषि विभाग के मोबाइल एप के प्रयोग जियो टेगिंग की प्रक्रिया फील्ड में जियो टेगिंग के कार्य को संपादित करेंगे। बीज अधिकारी योगिता गुप्ता ने कहा कि राज सीड के बीज का उत्पादन अधिक रहता है जिसका कृषको को अधिक से अधिक प्रयोग में लेवे। कृषि अधिकारी ने अनाजो के सुरक्षित भण्डारण पर जानकारी दी। इस अवसर पर अनिल मीणा, लालाराम शर्मा, गोपाल टोडवाल, राजेश जोधपुरिया, शान्ति सैनी, लक्ष्मी देवी, सुन्दरी मीणा सहित अनेक महिला कृषक मौजूद थे।

0 Response to " कृषि विभाग द्वारा वितरित मिनिकिटो की होगी जियो टेंगिग-केके मंगल"
एक टिप्पणी भेजें