Advertisement

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निवाई पीपलू क्षैत्र को दी है करोडों रूपए की कई सोगाते- विधायक प्रशांत बैरवा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निवाई पीपलू क्षैत्र को दी है करोडों रूपए की कई सोगाते- विधायक प्रशांत बैरवा



राजस्थान दिवस पर लाभार्थी उत्सव आयोजित
रिपोर्टर:- लक्ष्मी चन्द शर्मा 
निवाई | स्थानीय रानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को उपखंड प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में राजस्थान दिवस पर लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रशांत बैरवा, उपखंड अधिकारी अधिकांरी रविकांत सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी शैलेंद्र चौधरी द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। जिसका प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निवाई पीपलू क्षेत्रवासियों को करोडों रूपए की कई सोगाते दी हैं जिससे क्षेत्र का चौमुखी विकास हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत से जो मांगा वह सब मिला हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का लाईव वीसी का प्रसारण भी हुआ। इस अवसर पर कॉग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट शंकरलाल चौधरी, शहर अध्यक्ष पारस पहाडी, पूर्व शहर अध्यक्ष महावीरप्रसाद पराना, प्रदीप पारीक, पप्पूलाल मीणा, राजेश चैधरी गुरुजी, कमलेश किराड, बाबूलाल सैनी, मोहम्मद अजहर कुरेशी, विनोद जायसवाल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीना बंसन, महाविद्यालय के अध्यक्ष ओपी गुप्ता, प्राचार्य रेनू अग्रवाल, एसडीएम निजी सहायक अरविंद पाटीदार, प्रधानाचार्य गिर्राज गुर्जर, श्वेता नागर, संजय कावट, नगर पालिका सहायक अभियंता राजेश बैरवा, धर्मचंद जैन, अरूण शर्मा, हनुमान गुर्जर, रोडू सैनी, कैलाश नटवाडा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

0 Response to " मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निवाई पीपलू क्षैत्र को दी है करोडों रूपए की कई सोगाते- विधायक प्रशांत बैरवा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status