चालक को गाड़ी चलाते हुए आई नींद की झपकी, पुल से नीचे जा गिरा ट्रक
सोमवार, 24 अप्रैल 2023
Comment
रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)
पीपलू | नेशनल हायवे 52 कोटा जयपुर पर एक ट्रक चालक को नीदं की झपकी आने से ट्रक पुल से नीचे गिर गया । प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सोहेला मे मिर्च मण्डी के पास वाली पुलिया पर जयपुर से कोटा की ओर रविवार सुबह करीब 4बजे ट्रक चालक मोनू गुर्जर को नीदं की झपकी आने से डिवाईडर कुद कर सोहेला जाने वाले सर्विस रोड पर पुलिया तोडते हुंए नीचे गिर गया । जिससे ट्रक उल्टा हो गया ट्रक गिरने की आवाज सुनकर पडौस के मकान वाले दौडे व ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जिससे किसी प्रकार की जनहानि नही हुंई।

0 Response to " चालक को गाड़ी चलाते हुए आई नींद की झपकी, पुल से नीचे जा गिरा ट्रक"
एक टिप्पणी भेजें