Advertisement

फरार आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

फरार आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

 


 रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)

पीपलू | पीपलू पुलिस ने नकबजनी में काफी समय से फरार एक आरोपी को केंद्रीय कारागृह जोधपुर से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पीपलू पुलिस थाना अधिकारी प्रह्लाद सहाय ने रविवार को जानकारी देते बताया कि टोंक जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के आदेशानुसार पीपलू थाना पुलिस की टीम जिसमें राजेंद्र हेड कांस्टेबल, राजेश कांस्टेबल व राजेन्द्र कांस्टेबल ने प्रकरण संख्या 170/2018 अपराध धारा 457, 380 आईपीसी में काफी समय से फरार आरोपी सौभाग उर्फ प्रीत उर्फ पिंटू पुत्र कैलाश उर्फ रामस्वरूप उर्फ प्रहलाद उर्फ नाहर्डया उर्फ राधेश्याम जाति मोग्या निवासी टीकड़ थाना हनुमाननगर जिला भीलवाड़ा हाल रेलवे स्टेशन मालपुरा थाना मालपुरा जिला टोंक हाल तापड़िया फैक्ट्री छोटी मांगली थाना हिंडोली जिला बूंदी जिसे केंद्रीय कारागृह जोधपुर से प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया है ।मुलजिम से वारदात में काम में ली गई मोटरसाइकिल व  ₹2000 भी बरामद किए हैं।

0 Response to "फरार आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status