संगीतमय भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान मे उमडे श्रद्धालु
सोमवार, 24 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | आचार्य इन्द्र नन्दी महाराज के सानिध्य में विशुद्ध वर्धनी महिला मण्डल के द्वारा अग्रवाल जैन मंदिर में संगीतमय भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं की भीड उमड पडी। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि अक्षय तृतीया के पर्व पर संगीतमय भक्तामर पाठ का अनुष्ठान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संजय सोगानी, नितिन जैन, चिराग सोगानी एवं महिला मण्डल की अध्यक्ष शशी सोगानी ने भगवान आदिनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। अनुष्ठान की शुरुआत गायक विमल जौंला ने संगीतमय 108 णमोकार मंत्र की प्रस्तुतियां देकर की। इस दौरान गायिका पिंकी कठमाणा, सावित्री जैन, चारुल जैन सहित अनेक महिलाओं ने संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ एवं भजन कीर्तन आयोजित किए गए। कार्यक्रम मे मंगलाचरण आभा जैन, सपना जैन, नेहा जैन, वर्षा जैन ने किया। जौंला ने बताया कि श्रद्धालुओं ने रिद्धि मंत्रों से 48 दीपकों को भक्तामर श्लोकों से मण्डप पर समर्पित किए गए। जौंला ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने भक्तामरजी का उच्चारण करते हुए सम्यग्दर्शन सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चारित्र के दीपक समर्पित किए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पंचपरमेष्ठी एवं भगवान आदिनाथ जी की आरती की। इस अवसर पर रितु चंवरिया, रेखा पराणा, मुन्नीदेवी भाणजा, उर्मिला सोगानी, रितु सारसोप, डॉ. रीना जैन, ममता बोहरा, सुमन सोगानी, शकुंतला भाणजा, इन्द्रा झिलाय, बीना जैन, महावीर प्रसाद पराणा, हुकमचंद जैन, सुनील भाणजा, विमल पराणा, नवरत्न टोंग्या, पारस सोगानी, सक्षम जैन, राकेश कठमाणा व धीरज जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

0 Response to " संगीतमय भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान मे उमडे श्रद्धालु"
एक टिप्पणी भेजें