निवाई | दतवास पुलिस ने पुलिस वृत्ताधिकारी संदीप सारस्वत के निकट सुपरविजन पुलिस की टीम ने फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि खुद को आईएएस बताकर आरोपी इंद्राज मीणा ने कहा कि मेरे पिता प्रभुलाल पुत्र गोपाललाल मीणा निवासी बरथला पुलिस थाना दत्तवास में 28 मार्च 2023 को एक रिपोर्ट पेश की थी जिस पर पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस पर पुलिस द्वारा व्यक्ति का नाम पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम इंद्राज मीणा पुत्र प्रभु लाल मीणा निवासी भरथला थाना दतवास होना बताया और स्वयं को आईएएस अधिकारी बताया एवं वर्तमान में आईएएस की ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी उत्तराखंड में करना बताया। आरोपी युवक ने अपने पद की घोंस देते हुए आवेश में आकर कहने लगा कि मेरे पिता प्रभुलाल मीणा द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अब तक पुलिस ने क्यों कार्यवाही नहीं की है। मैं वर्तमान में 1 आईएएस की ट्रेनिंग कर रहा हूं और पुलिस एक ट्रेनीज आईएएस के पिता की कोई मदद नहीं कर रही है। आप जनता की क्या मदद करोगे। जिस पर थाना उपनिरीक्षक प्रशिक्षु विजय कुमार ने पूछा की आप कौन से बैच के आईएएस अधिकारी हो और वर्तमान में कहां पर पद स्थापित हो। अपनी आईडी व अन्य दस्तावेज हो तो पेश करें जिस पर आरोपी इंद्राज मीणा कहने लगा कि मैं वर्ष 2021 के बेच का आईएएस अधिकारी हूं। वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी उत्तराखंड आईएएस की ट्रेनिंग कर रहा हूं। मेरे पास कोई आईडी और अन्य दस्तावेज नहीं है। जिस पर उप निरीक्षक विजय कुमार को इंद्राज मीणा द्वारा दी गई जानकारी पर संदेह हुआ। पुलिस ने जब युवक से गहनता से पूछताछ करने लगी तो युवक घबरा गया। और कहने लगा कि मैं अभी भारतीय सिविल सर्विस की परीक्षा पास की है। मैं वर्तमान में कोई भी आई एस की ट्रेनिंग नहीं कर रहा हूं। मैं तो केवल अपने पिता की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने हेतु अपने आप को आईएएस होना बताया था। पुलिस ने फर्जी आईएएस के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आरोपी इंद्राज मीणा को गिरफ्तार किया है।
0 Response to " दतवास पुलिस ने फर्जी आईएएस को किया गिरफ्तार"
0 Response to " दतवास पुलिस ने फर्जी आईएएस को किया गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें