पांच दिवसीय ज्वैलरी मेकिंग कार्यशाला का हुआ समापन
शनिवार, 1 अप्रैल 2023
Comment
रिपोर्टर:- लक्ष्मी चन्द शर्मा निवाई | पूर्व छात्र संस्था निवाई द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में पांच दिवसीय ज्वैलरी मेकिंग कार्यशाला का शक्रवार को समापन हुआ। प्राचार्या डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि महाविद्यालय एवं मिस एनी हेलम ब्रिटेन तथा वीरेंद्र शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में चल रही ज्वैलरीमेकिंग कार्यशाला का समापन किया गया। समापन सत्र में संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष दिनेशकुमार टोडवाल उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 12 छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में छात्राओं के द्वारा बनाई गई ज्वेलरी का प्रदर्शन किया गया। सभी छात्राओं को महाविद्यालय एवं एनी हेलम व वीरेंद्र शर्मा के द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष द्वारा ब्रिटेन से आई हुई ज्वेलरी विशेषज्ञ एनी हेलम का स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के दीपेंद्र सिंह, तेजस्वी चौहान, कैलाशचंद विजय नटवाडा, प्रियंका पारीक, रमेश चंद, कैलाश, अनीता बाई तथा प्रशिक्षणार्थी नायसा, वंदना, श्रुति, निशा, प्रिया, तानिया, पायल, सिमरन, प्रियंका, कोमल, शिवानी व सुनीता सहित कई छात्राएं उपस्थित थे।

0 Response to " पांच दिवसीय ज्वैलरी मेकिंग कार्यशाला का हुआ समापन"
एक टिप्पणी भेजें