Advertisement

बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार



दस साल पहले चुराई थी बाइक, दो साल से चल रहा था फरार

 रिपोर्टर:-जाकिर अली 

निवाई |  दतवास पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप मे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप अधीक्षक संदीप सारस्वत के सुपरविजन टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दोसा जिले से गिरफ्तार किया गया है। दतवास थाना अधिकारी रोडू राम ने जानकारी देते बताया कि दतवास थाना क्षेत्र से वर्षा 2012 में एक जने की बाइक चोरी हो गई थी। बाइक चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी सहायता से आरोपी के तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को दौसा जिले के झापदा थाना क्षेत्र के समेल निवासी आरोपी सांवलराम उर्फ सांवलिया पुत्र शोयनारायण उर्फ सोना मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था। आरोपी कुछ दिन जेल भी गया। बाद में आरोपी को जमानत मिल गई थी। इस दौरान कोर्ट में चल रहे मामले की सुनवाई के दौरान वह पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने आरोपी को 2012 में स्थाई वारंटी घोषित कर दिया। उसके बाद आरोपी पुलिस से बचता रहा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस न्यायालय में पेश करेगी।

0 Response to "बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status