Advertisement

शराब सहित पकड़ा, कबूली मोबाइल लूट

शराब सहित पकड़ा, कबूली मोबाइल लूट

 अन्य वारदातों का भी किया खुलासा, पुलिस जांच में जुटी

अजमेर | अजमेर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक युवक को हथकढ़ शराब सहित पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से मोबाइल लूटने की वारदात कबूल की। आरोपी ने अलवर गेट सहित अन्य थाना क्षेत्रों में वारदात करना कबूल किया। आरोपी नशे का आदी और नशे का शौक पूरा करने के लिए वारदात अंजाम देता था।

एएसआई मंगराम ने बताया कि पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत दस लीटर हथकढ़ शराब सहित रामगंज निवासी निखिल घारू को पकड़ा। आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। पूछताछ की तो उसने क्षेत्र में मोबाइल लूट की वारदात करना कबूल किया। जयपुरिया मौहल्‍ला नसीराबाद निवासी शोभा वर्मा पत्नी स्वर्गीय कैलाश वर्मा ने रिपोर्ट देकर बताया था कि उनका बेटा अंकित माखुपुरा में दुकान पर सिलाई का काम करता है। वह अपने बेटे के पास आई हुई थी और उससे मिलकर वापस जा रही थी तो माखुपरा में बीच रास्‍ते में एक व्‍यक्‍ति एक्‍टिवा गाड़ी चलाते हुए आया और धक्‍का देकर हाथ में मोबाईल छीनकर भाग गया। मोबाईल के कवर में कुछ नगद रकम पड़़ी थी। उसके धक्‍का देने से वह गिर पडी, जिससे चोट भी आई। आरोपी ने यह वारदात करना भी कबूल किया है। एएसआई मंगाराम ने बताया कि आरोपी नशे का शोक पूरा करने के लिए वारदात अंजाम देता है। अन्य वारदातें भी करना कबूल किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

0 Response to "शराब सहित पकड़ा, कबूली मोबाइल लूट"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status