राज्य युवा बोर्ड अध्यक्ष ने किया राजीव गांधी यूथ एक्सलेंसी सेंटर यूथ हॉस्टल का औचक निरीक्षण जून माह में राज्य के यूथ को समर्पित होगा एक्सीलेंस सेंटर - अध्यक्ष राज्य युवा बोर्ड
शनिवार, 22 अप्रैल 2023
Comment
जयपुर। राज्य युवा बोर्ड अध्यक्ष श्री सीताराम लांबा ने शुक्रवार को जयपुर के जनपथ पर लगभग चार करोड़ अठाईस लाख की लागत से निर्माणाधीन राजीव गांधी यूथ एक्सलेंसी यूथ हॉस्टल का उच्च अधिकारियों के साथ मौक़े पर पहुँच कर औचक निरीक्षण किया ।
इस दौरान श्री लांबा ने आरएसआरडीसी द्वारा चल रहे हॉस्टल के निर्माणकार्यों का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हॉस्टल के निर्माण में गुणवत्ता संबंधी किसी प्रकार की कमी नहीं रहे।
श्री लांबा ने कहा कि जयपुर स्थित इस यूथ हॉस्टल का राजीव गांधी यूथ एक्सीलेंस सेंटर के रूप में विस्तार कर प्रदेश के अलग अलग जिलों से आए हुए युवाओं को विशेष उत्कृष्ट सुविधाएं दी जानी है जिससे राज्य के प्रतिभाशाली युवा, एन सी सी, एन एस एस, भारतीय स्काउट व गाइड, एन. वाई. के. एस के स्वयं सेवक, खिलाड़ियों आदि का सर्वांगीण विकास किया जा सकें।
उन्होंने कहा कि यह सेंटर राज्य के युवाओं को जून माह में समर्पित होगा इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि यह सेंटर 5 E एजुकेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, एंप्लॉयमेंट, एंटरटेनमेंट और एंपावरमेंट की गतिविधियों पर आधारित होगा। इसमें युवाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आधुनिक सुविधाएं भी रहेगी।
इस निरीक्षण के दौरान सदस्य सचिव श्री कैलाश पहाड़िया, परियोजना निदेशक श्री रमन गर्ग मौजूद रहें।

0 Response to "राज्य युवा बोर्ड अध्यक्ष ने किया राजीव गांधी यूथ एक्सलेंसी सेंटर यूथ हॉस्टल का औचक निरीक्षण जून माह में राज्य के यूथ को समर्पित होगा एक्सीलेंस सेंटर - अध्यक्ष राज्य युवा बोर्ड"
एक टिप्पणी भेजें