Advertisement

 राजीव गांधी युवा मित्रों की कार्यशाला आयोजित

राजीव गांधी युवा मित्रों की कार्यशाला आयोजित


टोंक। जिले के राजीव गांधी युवा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, टोंक में आयोजित किया गया। राजीव गांधी युवा मित्र आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
      आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक अशोक कुमार बंसीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि देवली के ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी विपिन बिहारी शर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार एवं छात्रवृति जैसी योजनाओं की जानकारी दी। सहायक निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवा मित्रों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, इंदिरा रसोई, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन, मुख्यमंत्री एकल नारी, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन, पालनहार, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार, राजस्थान जन आधार, मुख्यमंत्री राजश्री, मुख्यमंत्री कन्यादान, जननी सुरक्षा तथा उड़ान योजना की जानकारी दी।

0 Response to " राजीव गांधी युवा मित्रों की कार्यशाला आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status