आशा सहयोगिनियों का बढ़ाया मनोबल
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023
Comment
टोंक। उनियारा ब्लॉक कि पीएचसी चौरू के स्वास्थ्य केंद्र पाटोली की एएनएम रूकमणी देवी व सीएचओ दीपिका ने आशा सहयोगिनी प्रकाशी मीणा, रामपती मीणा एवं फोरी देवी गुर्जर को बैग, पेन व रजिस्टर देकर उनका मनोबल बढ़ाया। एएनएम व सीएचओ ने कहा कि आशा सहयोगिनियां स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभाग की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाआंे में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर आशा सहयोगिनियों ने बताया कि एएनएम द्वारा दिए गए पारितोषिक से उन्हें संबल मिला हैं।

0 Response to "आशा सहयोगिनियों का बढ़ाया मनोबल"
एक टिप्पणी भेजें