एक साथ तीन उड़नदस्तों ने बोर्ड परीक्षा केंद्र राज उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुरा का किया निरीक्षण।
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023
Comment
रिपोर्टर:-आशीष डालमिया
मालपुरा | 6अप्रैल,मालपुरा।राज्य भर बोर्ड परीक्षा चल रही है।बोर्ड के द्वारा परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए विभिन्न उड़न दस्तों का गठन किया गया है। इसके तहत आज केंद राज उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुरा का अलग अलग उड़न दस्तों ने निरीक्षण किया। ज्वाइन डायरेक्टर अजमेर राजेंद्र कुमार शर्मा,और ADEO शौकत अली द्वारा केंद्र का निरीक्षण किया गया।इसी क्रम में चौथमल jat ADEO टोंक व हेमराज विजय,विमल कुमार जैन ने बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं को देखा। केंद्राधीक्षक गिरधर सिंह ने बताया की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से अनवरत चल रही है। उड़न दस्तों ने केंद्र की व्यवस्थाओं को संतोषप्रद बताया।

0 Response to "एक साथ तीन उड़नदस्तों ने बोर्ड परीक्षा केंद्र राज उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुरा का किया निरीक्षण।"
एक टिप्पणी भेजें