Advertisement

चाकसू में धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती

चाकसू में धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती



कस्बे में निकाली भव्य शोभायात्रा, फूलों की बारिश कर किया स्वागत

चाकसू | परशुराम जन्मोत्सव को लेकर शनिवार को कस्बे में विशाल कलश और शोभायात्रा निकाली गई। सुबह करीब 10 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर से पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई, यह विशाल कलश और शोभायात्रा मुख्य बाजार, तहसील चैराहा, संब्जी मंडी, महात्मा फूले सर्किल होकर महर्षि गौत्तम बगची पहुंची। जहा शोभायात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर समाज का सामूहिक भोज भी हुआ।

सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित कलश और शोभायात्रा में बडी संख्या में महिलाए सिर पर कलश लेकर एक ही रंग के परिधान पहने हुए थी। इस दौरान कलश और शोभायात्रा का नीलकंठ चैराहे पर डॉ. सतीश सैहरा सहित कई जगहों पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा को लेकर भारी जाप्ता रहा तैनात

परशुराम जन्मोत्सव को लेकर कस्बे में निकाली गई विशाल कलश और शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ।क्ब्च् भरतलाल मीणा, ।ब्च् डॉ. संध्या यादव, ैभ्व् भूरीसिह सहित बडी संख्या मे पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया। 

0 Response to "चाकसू में धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status