Advertisement

 तीस लाख के मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

तीस लाख के मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

पुलिस ने लोगों को सौंपे 160 मोबाइल, चोरी और गुम हुए थे

कोटा | कोटा पुलिस ने चोरी और गुम हुए मोबाइल को ट्रेस करते हुए उनके मालिकों को सुपुर्द किया है। एसपी शरद चैधरी और पुलिस टीम ने मोबाइल उनके मालिको को सौंपे। एसपी शरद चैधरी ने बताया कि कोटा के नयापुरा, भीमगंजमंडी, रेलवे कॉलोनी और कुन्हाड़ी इलाको से गुम हुए और चोरी गए मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए टीमें बनाई गई थी।

पुलिस टीमों ने बेहतरीन काम करते हुए तकनीकी अनुसंधान की मदद से मोबाइलों को ट्रेस करने में सफलता हासिल की। ऐसे 160 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। इन मोबाइल की कीमत तीस लाख रूपए है। सभी मोबाइल एंड्रॉयड है और अलग अलग कंपनी के मंहगे मोबाइल हैं। इन्हें बरामद कर इनके मालिकों की पुष्टि की गई।

जिसके बाद रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर मोबाइल मालिकों को बुलाया गया और उन्हें उनके मोबाइल सुर्पुद किए गए। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने खुशी जाहिर की। एसपी शरद चैधरी ने कहा कि शहर में संपत्ति सबंधी अपराधों की रोकथाम के पूरे प्रयास किए जा रहे है। वारदातों के खुलासे जल्द से जल्द हो और ज्यादा से ज्यादा माल बरामद हो, ऐसी कोशिश की जा रही है।

0 Response to " तीस लाख के मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status