Advertisement

दलित दूल्हे ने शादी में मांगी पुलिस सुरक्षा

दलित दूल्हे ने शादी में मांगी पुलिस सुरक्षा

 


बोला- दुल्हन के गांव में घोड़ी पर नहीं बैठने देते हैं दबंग, धमकी दी

टोंक | टोंक में दलित दूल्हे ने कलेक्टर, एसपी को ज्ञापन देकर अपनी शादी में पुलिस सुरक्षा मांगी है। शहर के रहने वाले दलित दूल्हे बैनी प्रसाद रेगर ने भीम सेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा के साथ अधिकारियों को दिए ज्ञापन में बताया कि 22 अप्रैल को उसकी शादी है और बनेठा थाना क्षेत्र के खरदा की झोपड़िया गांव में बारात जाएगी। गांव के दबंगों ने धमकी दे रखी है कि इस गांव में आज तक कोई दलित दूल्हा घोड़ी पर बैठकर नहीं निकला है और न किसी को निकलने देंगे। प्रशासन और पुलिस ने दूल्हे को आश्वासन दिया है कि संविधान की पालना में उसे नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जानकारी के अनुसार टोंक शहर के रेगरों का मोहल्ला शेरगरान निवासी बैनी प्रसाद रेगर पुत्र कन्हैया लाल रेगर ने बताया कि 22 अप्रैल को उसकी बारात बनेठा थाना क्षेत्र के खरदा की झोपड़िया गांव जाएगी। लेकिन इस गांव के दबंग जाति के लोग दलित दूल्हों को घोड़ी पर नहीं बैठने देते हैं। कोई कोशिश करता है तो वहां के लोग धमका देते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। दूल्हा बैनी प्रसाद रेगर ने बताया कि वो घोड़ी पर बैठकर तोरण मारना चाहता है, इसलिए बारात में पुलिस सुरक्षा दी जाए, ताकि को विवाद नहीं हो। दूल्हे ने कलेक्टर के नाम ।क्ड शिवचरण मीना ज्ञापन में बारात और खुद की जान की सुरक्षा के लिए पुलिस जाब्ता मांगा। ।क्ड ने आश्वासन दिया कि उसे कानून सम्मत पूरी सहायता दी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

0 Response to "दलित दूल्हे ने शादी में मांगी पुलिस सुरक्षा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status