ईदगाह में 35 हजार नमाजियों ने अता की नमाज
देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, गले मिलकर एक-दूसरे को दी बधाई
टोंक | नवाबी नगरी कहे जाने वाले टोंक शहर में ऐतिहासिक बहीर ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज परंपरागत रूप से की गई। इस दौरान करीब 35 हजार लोगों ने एक साथ नमाज अता कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान कलेक्टर चिन्मयी गोपाल, एसपी राजर्षि राज वर्मा, एसडीएम गिरधर समेत अन्य अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं ने सभी का अभिवादन करते हुए ईद की मुबारकबाद दी।
टोंक की ऐतिहासिक ईदगाह राजस्थान की सबसे बड़ी ईदगाह में शामिल है, यहां पर करीब 35 से 40 हजार लोग एक साथ नमाज अता कर सकते हैं। यहां पर ईद के दीन नमाजियों के लिए छाया-पानी के साथ खास इंतजाम किए गए। यहां पर ईद के लिए करीब 800 टोटियां वुजू के लिए लगाई गई थी। ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अता करके देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी।
देश की तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी
मुस्लिम धर्मगुरु मौलवी मोहम्मद सईद, ईदगाह कमेटी टोंक के सचिव मोईन निजाम ने बताया कि ईद उल फितर की नमाज में अल्लाह से देश में तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी है। हिंदू-मुस्लिम भाई चारा बना रहे, इसकी भी दुआ की है।

0 Response to "ईदगाह में 35 हजार नमाजियों ने अता की नमाज"
एक टिप्पणी भेजें