17वें स्थान पर रहे लक्ष्य सैनी को दिया गया टेबलेटः
प्रतिभावन परीक्षा में मालपुरा के देव फूलवानी राजस्थान में प्रथम रहे
मालपुरा | राज्य स्तरीय प्रतिभावन परीक्षा में मालपुरा एवीएम स्कूल के छात्र देव फूलवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आयोजन समिति की ओर से अव्वल रहे छात्र को एक बाइक पुरस्कार स्वरूप प्रदान की है।
वहीं एवीएम मालपुरा में सम्मान समारोह आयोजित कर प्रथम रहे देव फूलवानी और 17वें स्थान पर रहे लक्ष्य सैनी को शाला परिवार की ओर से ग्यारह हजार रुपए नगद ईनाम स्वरूप दिए गए है।
दोनों छात्र आदर्श विद्या मंदिर पुरानी तहसील स्कूल के है। प्राचार्य पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि 17वें स्थान पर रहे लक्ष्य सैनी को परीक्षा आयोजन समिति की ओर से एक टेबलेट प्रदान कर पुरस्कृत किया गया है।
बीएड प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया पूरी, 15 हजार देंगे सकेंगे परीक्षा
राज्य के सभी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में बीएड एवं इंटीग्रेटेड बीए, बीएड तथा बीएससी बीएड में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल थी। टोंक में करीब 15 हजार विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा दे सकेंगे। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा द्वारा आयोजित पीटीईटी प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के करीब 5 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

0 Response to "17वें स्थान पर रहे लक्ष्य सैनी को दिया गया टेबलेटः"
एक टिप्पणी भेजें