Advertisement

 ईदगाह पर सामूहिक नमाज अदा की गई

ईदगाह पर सामूहिक नमाज अदा की गई



खुदा के सजदे में झुके सिर, गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

मालपुरा | ईद के मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज में खुशियों का आलम देखने को मिला। ईदगाहों में सवेरे नमाज के वक्त ईद की रौनक और खुशी हर चेहरे पर साफ झलक रही थी। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और अमन चैन की दुआ मांगी। साथ ही छोटे बच्चों और जरुरतमंदों को ईदी दी। मुस्लिम घरों में सवेरे से ही मेहमानों का आना जाना लगा रहा।

इससे पहले सवेरे 8 बजे ईदगाह में हुई नमाज में पूरे समाज ने एक साथ सामूहिक नमाज अदा की। जिसमें काजी सैयद वकार अहमद ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद ईदगाह में विभिन्न संगठनों के लोगों ने मुस्लिम भाइयों के गले लगकर मुबारकबाद दी। इसी तरह शहर की अन्य ईदगाहों व मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।

नेकी पर चले हर मुसलमान: काजी

इस मौके पर काजी सैयद वकार अहमद ने कहा कि मुसलमान का काम नेकी करना और भाईचारे के साथ रहना है। हमें दूसरों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए। एक मुसलमान को अपने धर्म की तालीम पर चलना चाहिए।

घर में बनी मीठी सेवइयां, बच्चों को मिली ईदी

रमजान महीने की शुरुआत से ही मुस्लिम समाज के घरों में ईद का बेसब्री से इंतजार शुरू हो जाता है। यह पूरा महीना खुदा की इबादत में बीतता है। रमजान की समाप्ति पर ईद मनाई जाती है। इसके लिए सप्ताह भर पहले ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। शनिवार को ईद के मौके पर मुस्लिम घरों में खुशियों की बहार आई हुई थी। घरों में नाते-रिश्तेदारों को दावतें देने की तैयारियां चलती रही। इसके बाद दिनभर दावतों और मुबारकबाद का दौर चला। ईद की ये दावते 2-3 दिन तक चलेंगी। उधर, बड़ों ने बच्चों को उनकी पसंद की ईदी दी तो छोटों ने बड़ों से दुआएं ली।

वहीं, ईदगाह पर सामूहिक नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए , इस दौरान एसपी राकेश कुमार बेरवा उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह डीएसपी सुशील मान थानाधिकारी भुराराम खिलेरी सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

0 Response to " ईदगाह पर सामूहिक नमाज अदा की गई"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status