देवली में धूमधाम से मनाया परशुराम जन्मोत्सव
सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
देवली | देवली में शनिवार को ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम की जंयती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर में वाहन रैली के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शहर में भगवान परशुराम की जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज के लोग परशुराम सर्किल पर इकट्ठा हुए। जहां से विशाल वाहन रैली व भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा शहर के परशुराम सर्किल से प्रारंभ हुई जो एजेंसी एरिया,पेट्रोल पंप चैराहा, कुंचलवाड़ा रोड,हनुमाननगर, गवर्नमेंट कॉलेज,पटेल नगर,सीआईएसएफ रोड़, चर्च रोड़, ममता सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, गणेश रोड़,श्याम नगर, पटवा बाजार, छतरी चैराहा, मुख्यबाजार, बसस्टैंड, गौरव मेडिकल होते हुए वापस परशुराम सर्किल पर पहुंच कर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान वाहन रैली का नगरपालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन के नेतृत्व में पालिका पार्षदों ने, व्यापार मंडल अध्यक्ष चांदमल जैन,पेट्रोल पंप पर डॉ विक्रम सिंह,शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत,साहू समाज नवयुवक मंडल,समाज सेवी रामसिंह शक्तावत, निजी चिकित्सकों के साथ-साथ शहर के लोगों ने भी शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
वही कई जगहों पर लोगों ने वाहन रैली में शामिल लोगों को जलपान भी करवाया। परशुराम जंयती पर आयोजित वाहन रैली में सर्व ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। भगवान परशुराम की शोभायात्रा के दौरान देवली पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार,देवली थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, यातायात प्रभारी इमरान एवं हनुमान नगर थाना प्रभारी स्वागत पांडे मय जाब्ते के मौजूद रहे।

0 Response to "देवली में धूमधाम से मनाया परशुराम जन्मोत्सव"
एक टिप्पणी भेजें