क्रिकेट मैच पर सटटे की खाईवाली करते एक गिरफ्तार
मंगलवार, 11 अप्रैल 2023
Comment
रिपोर्टर:- जाकिर अली
निवाई | आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाई वाली करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप अधीक्षक संदीप सारस्वत के निकट सुपरविजन टीम को बड़ी सफलता मिली है। वही थानाधिकारी छोटे लाल मीणा ने बताया कि रविवार की देर रात को भगत सिंह कॉलोनी से क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाई वाली के जुर्म में पुलिस ने बनवारी लाल जैन उर्फ बीएल उम्र 48 वर्ष पुत्र रतनलाल जैन निवासी पुरानी सब्जी मंडी के पीछे वार्ड नंबर 5 हाल किराएदार मकान नंबर 03 भगत सिंह कॉलोनी निवाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे पास से एक सट्टा पर्ची, 3 एंड्राइड मोबाइल, तीन की पैड मोबाइल, 7 मोबाइल चार्जर, एक वाई फाई मॉडम, केलकुलेटर सहित 10600 रुपय की राशि जप्त की है । आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं उक्त प्रकरण में पुलिस का अनुसंधान जारी है।
यह रहे टीम में शामिल -पुलिस उप अधीक्षक संदीप सारस्वत जानकारी देते बताया कि थाना अधिकारी छोटेलाल, हेड कांस्टेबल प्रेम नारायण, अमरचंद, नीरज कुमार, कॉन्स्टेबल राधा किशन, भारत भूषण की उक्त कार्यवाही में अहम भूमिका रही है।

0 Response to "क्रिकेट मैच पर सटटे की खाईवाली करते एक गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें