बैरवा विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गांव-गांव में किया सम्पर्क
मंगलवार, 11 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | बैरवा समाज का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 मई को आयोजित होगा। जिसको सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारियों ने गांव-गांव में समाज के लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान सम्मेलन के पदाधिकारी रामदयाल गुनावत, कार्यक्रम संयोजक जगदीश बैरवा, जगदीश बैरवा, रामप्रसाद बैरवा चैनपुरा, मोहन जेसीबी, अशोक बैरवा, मीडिया प्रभारी हरिराम बैरवा सहित कई कार्यकर्ताओं ने गांव जयसिंहपुरा, कचोलिया, झिलाय, संग्रामपुरा, गंगापुरा, सिरोही व बड़ागांव सहित कई गांवों में विवाह संबंध के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।

0 Response to " बैरवा विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गांव-गांव में किया सम्पर्क"
एक टिप्पणी भेजें