Advertisement

मालपुरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी गोपाल गुर्जर ने प्रथम नामांकन करवाया दाखिल

मालपुरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी गोपाल गुर्जर ने प्रथम नामांकन करवाया दाखिल

 


दशहरा मैदान से रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय तक निकाला गया भव्य जुलूस हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थक

मालपुरा।मालपुरा विधानसभा सीट से शुक्रवार को प्रत्याशी गोपाल गुर्जर ने अपना नामांकन दाखिल किया। गोपाल गुर्जर ने मालपुरा विधानसभा सीट से रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार वर्मा के सामने अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व दशहरा मैदान से रिटर्निंग कार्यालय तक भव्य जुलूस निकाला गया। जगह-जगह प्रत्याशी का स्वागत किया गया। दशहरा मैदान में जनसभा का भी आयोजन किया गया जिसमें मेघराज सिंह रॉयल

गजेंद्र सिंह लदाना, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना भी मौजूद रहे। ट्रक स्टैंड स्थित गणगौरी मैदान में सुबह से ही गोपाल गुर्जर के समर्थकों का विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आने का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर 12 बजे तक चलता रहा लगभग 8 से 10 हजार समर्थक जनसभा स्थल पर पहुंचे। जहां पर गोपाल गुर्जर के जयकारों के साथ समर्थक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की तरफ रवाना हुए। गोपाल गुर्जर का जगह-जगह शहर में शहरवासियों की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार वर्मा के समक्ष विधानसभा चुनाव 2023 में मालपुरा विधानसभा सीट से प्रथम नामांकन दाखिल हुआ। सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस का जाप्ता लगाया गया। ट्रक स्टैंड क्षेत्र व्यास सर्किल पर वाहनों के आवागमन को डायवर्ट किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, वृत्त अधिकारी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व थाना प्रभारी भागीरथ सिंह मय दलबल के मौजूद रहे।

0 Response to "मालपुरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी गोपाल गुर्जर ने प्रथम नामांकन करवाया दाखिल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status