टोंक। विधानसभा आम चुनाव-2023 के तहत शुक्रवार को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार बंसीवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2023 में नामांकन दाखिल करने के पांचवे दिन जिले की मालपुरा विधानसभा क्षेत्र से गोपाल गुर्जर, टोंक से मोहम्मद उमर बैग, अख्तर एवं देवली-उनियारा विधानसभा से विजय सिंह बैंसला ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र से कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।
0 Response to " पांचवें दिन चार नामांकन दाखिल"
एक टिप्पणी भेजें