Advertisement

 फन्दे से झूलकर विवाहिता ने की जीवनलीला समाप्त

फन्दे से झूलकर विवाहिता ने की जीवनलीला समाप्त



निवाई | गांव राहोली में रविवार की देर शाम को एक विवाहिता ने फन्दे से झूलकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक संदीप सारस्वत मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस उपाधीक्षक ने एफएसएल टीम को टोंक से बुलवाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से विभिन्न प्रकार के सेम्पल और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को सीएचसी निवाई लेकर आए। जहां मृतका के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को घटना की जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक संदीप सारस्वत ने बताया कि रविवार की देरशाम को सपना रैगर 25 वर्ष पत्नी गिर्राज रैगर निवासी राहोली अपने पति और अन्य परिजनों के साथ खेत पर फसल कटाई कार्य कर रही थी। शाम को वह खेत से खाना बनाने के लिए घर आ गई।  घर आने के बाद विवाहिता ने कमरे की कुंदी लगा ली और छत में कड़े से लूंगडी का फन्दा बनाकर लटक गई। परिवार वाले थोडी देर बाद घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार के लोगों ने बाहर खिडकी से देखा तो वह फन्दे पर झूलती दिखाई दी। इस पर परिजन खिडकी तोडकर  कमरे में घुसे और उसे उतारा। इसक के बाद पुलिस को सूचना दी। सारस्वत ने बताया कि सोमवार को मृतका के पीहर पक्ष आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

0 Response to " फन्दे से झूलकर विवाहिता ने की जीवनलीला समाप्त"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status