Advertisement

ज्योतिबा फूले जयन्ती मनाई जाएगी आज

ज्योतिबा फूले जयन्ती मनाई जाएगी आज

 निवाई |  मंगलवार को ज्योतिबा फुले जयंती पर शहर मे सैनी समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित होगें। सैनी समाज के तहसील अध्यक्ष राम अवतार सैनी ने बताया 11 अप्रैल को शाम 5 बजे मायला कुंड, संतोषी माता मंदिर के समीप सैनी समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सर्वप्रथम समाज के पदाधिकारियों द्वारा ज्योतिबा फुले के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान समाज के प्रबुद्ध नागरिकों का भी सम्मान समारोह आयोजित होगा। तहसील अध्यक्ष राम अवतार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में तहसील क्षेत्र के आसपास के सभी समाज बंधु उपस्थित होंगे। समाज में बढ़ रही कृतियां दहेज प्रथा व शिक्षा को लेकर शिक्षित युवाओं द्वारा एक अलख जगाने की मुहिम की जाएगी। ताकि समाज में जो अंधविश्वास नुक्ता प्रथा जैसे कार्यक्रम शादी विवाह समारोह में अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने के लिए समाज को प्रेरित किया जाएगा।

0 Response to "ज्योतिबा फूले जयन्ती मनाई जाएगी आज"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status