Advertisement

मीणा कर्मचारी संगठन का पहला स्नेह मिलन कार्यक्रम

मीणा कर्मचारी संगठन का पहला स्नेह मिलन कार्यक्रम

 


कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां; समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर हुई चर्चा

देवली | देवली में मीणा कर्मचारी संगठन द्वारा सोमवार को पहला मीणा कर्मचारी स्नेह मिलन समारोह का आयोजन बाबा मंडी हुआ। मीणा कर्मचारी संगठन देवली में अध्यक्ष रवि कुमार मीणा ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता जहाजपुर विधायक गोपी चंद मीना ने की।

समारोह में एसटी आयोग अध्यक्ष गोविंद सिंह सोमावत, भागचंद मीना पूर्व आईएएस, शिवजी राम प्रतिहार पूर्व आईएएस, केआर कमलेश पूर्व आईएएस ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मीणा कर्मचारी संगठन को मजबूत करने, एसटी आरक्षण की पालना करने एसटी आरक्षण 16 फीसदी करने और मीणा समाज और संस्कृति पर चर्चा हुई।


कार्यक्रम में समाज के कर्मचारी साथियों का तिलक, माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर परिचय करवाया। इस कार्यक्रम में समाज के भीतर कई कुरीतियों मृत्युभोज, नशा, बाल विवाह आदि कुरीतियों को दूर करने के बारे में समाज के वरिष्ठ जनों ने अपने विचार व्यक्त किए।


दौसा के मीणा वाटी कलाकार रामजी लाल ने अपने ग्रुप के शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ. नवल किशोर, गोपाल मीणा, किशन मीणा, प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मीणा, हंसराज मीणा, हरि सिंह मीणा भगवत मीणा आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

0 Response to "मीणा कर्मचारी संगठन का पहला स्नेह मिलन कार्यक्रम"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status