Advertisement

गोशाला का भूमि पूजन किया

गोशाला का भूमि पूजन किया



सिरोही गांव में हो रहा निर्माण, बोले- गाय में निवास करते है देवी-देवता

निवाई | निवाई उपखंड क्षेत्र के सिरोही गांव में गोशाला के लिए भूमि पूजन हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र बेनीवाल ने वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में गोशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।

गोशाला का भूमि पूजन किया

इस दौरान बेनीवाल ने कहा कि गौ सेवा करने से प्रकृति का संरक्षण होता है। हमारे शास्त्रों के अनुसार गाय के शरीर में देवी देवता निवास करते हैं। हमें गौसेवा के लिए आगे आकर दान करना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में आजकल गौवंश इधर-उधर आवारा घूमते रहते है। इसलिए सिरोही क्षेत्र में गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। हिंदू शास्त्र के अनुसार गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय में 36 करोड़ देवी देवता निवास करते हैं। गाय की सेवा के लिए हमेशा सबको तत्पर रहना चाहिए। गाय माता हिंदू समाज के लिए पूजनीय है। ज्यादा से ज्यादा भामाशाह आगे बढ़कर गौशाला का निर्माण करना चाहिए।

ये रहे मौजूद इस अवसर पर आचार्य हरिशंकर शर्मा, रामेश्वर बेनीवाल, सत्यनारायण स्वामी, श्योजी बियाण, सतराज बेनीवाल, सांवरमल जाट, आशाराम जाट, गजराज चैधरी, हनुमान जाट, शिवराज जाट, देवेंद्र योगी, कैलाश जाट, गणपत और संजय समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "गोशाला का भूमि पूजन किया"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status