Advertisement

मांगों को लेकर पटवारियों ने की अनिश्चितकालीन हडताल

मांगों को लेकर पटवारियों ने की अनिश्चितकालीन हडताल

 


निवाई |  राजस्थान पटवार संघ उपशाखा निवाई के तत्वावधान में तहसील कार्यालय परिसर में राजस्थान पटवार संघ मांगों को लेकर शनिवार से अनिश्वित कालीन हडताल पर बैठ गए। संघ के जिला अध्यक्ष हीरालाल यादव ने बताया कि राजस्थान पटवार संघ की मांगों को लेकर सरकार की ओर से अभी तक सकारात्मक कोई कार्यवाही नहीं की गई। संघ ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। पटवार संघ के जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव, उप शाखा अध्यक्ष धीरेन्द्रसिंह, मनीष जाट,मीडिया प्रभारी हेमराज गुर्जर, शंकरसिंह मीणा, कालूराम बैरवा, गिर्राज मीणा, रामगोपाल जांगिड, ओप्रकाश एवं कमल सिंघल सहित अनेक पटवारी व कर्मचारी मौजूद थे।

0 Response to "मांगों को लेकर पटवारियों ने की अनिश्चितकालीन हडताल "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status