भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली
धर्म की पताकाएं लिए निकले बच्चे और महिलाएं, जयकारों से गूंजा चैथ का बरवाड़ा
सवाई माधोपुर | चौथ का बरवाड़ा कस्बे में रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चैथ का बरवाड़ा में शनिवार को अक्षय तृतीया का शोक होने के कारण क्षेत्र में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं हुआ। इसी वजह से चैथ का बरवाड़ा में रविवार को निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, छोटे बालकों के साथ पुरुषों ने भी भाग लिया। वहीं शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त देखने को मिले।
ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार को चैथ का बरवाड़ा में अक्षय तृतीया पर शोक रहता है। यहां अक्षय तृतीया पर क्षेत्र में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होता है। इसी कारण से शनिवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा भी नहीं निकाली जा सकी थी। जिसकी वजह से यहां सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम की शोभायात्रा चतुर्भुज मंदिर से रवाना हुई। यहां विप्र समाज की ओर से पूजा अर्चना की गई तथा भगवान परशुराम की झांकी सजाई गई।
बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। हाथों में धर्म की पताकाएं लिए छोटे बच्चों एवं महिलाओं ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। साथ ही भगवान परशुराम के गगनचुंबी जयकारों से कस्बा गुंजायमान हो उठा। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं सड़कों पर रंगोली बनाकर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा गणेश बाजार होती हुई मुख्य बाजार एवं सब्जी मंडी मार्ग होती हुई स्टेशन चैराहे पहुंची। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त देखने को मिले। इस दौरान ब्राह्मण धर्मशाला में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

0 Response to "भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली"
एक टिप्पणी भेजें