Advertisement

24 अप्रैल से महंगाई राहत कैम्प - हर जरूरतमंद तक सीधे पहुंचेगा 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

24 अप्रैल से महंगाई राहत कैम्प - हर जरूरतमंद तक सीधे पहुंचेगा 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

 


- ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर आयोजित होंगे महंगाई राहत कैम्प - सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लगेंगे कैंप

सवाई माधोपुर, । जिला सुरेश कुमार ओला ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर महंगाई से राहत दिलाई जाएगी। इसके लिए 24 अप्रैल से 30 जून तक प्रदेश में महंगाई राहत कैम्प आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि कैम्पों में 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा, जिससे बढ़ती महंगाई की मार से राहत मिलेगी।
क्यों जरूरी है महंगाई राहत कैंप
जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन को उनके अधिकारों, योजनाओं और उनकी पात्रता की सम्पूर्ण जानकारी देकर जागरूक करने के साथ उन्हें सशक्त बनाना है। राज्य सरकार द्वारा संचालित 10 कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए कैंपों में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। कैंपों में योजनाओं का तुरंत लाभ पहुंचाया जाएगा। आमजन की सुविधा के लिए किसी भी जिले का व्यक्ति अन्य जिलों के कैम्पों में भी जनाधार के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकता है।
कैम्पों में प्रत्येक जरूरतमंद के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार का ध्येय है कि प्रदेश का कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन से वंचित न रहे। इसके लिए प्रतिदिन करीब 50 महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे। महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 10 योजनाओं में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के बाद मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
राज्य सरकार द्वारा कैम्पों के आयोजन से पहले आमजन को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिकाधिक लोगों तक राहत पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सके।
सभी ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में लगेंगे मंहगाई राहत कैम्प
जिला प्रशासन द्वारा जिले में 40 स्थाई महंगाई राहत कैम्प राजकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ तथा प्रत्येक नगरीय वार्ड में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ 2 दिवसीय महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्रकार कुल 226 ग्राम पंचायतों एवं 181 वार्डों में कैलेण्डर के अनुसार 2 दिवसीय कैम्पों का आयोजन होगा। इन कैम्पों में रजिस्ट्रेशन एवं मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण के लिए पर्याप्त काउंटर लगाए जाएंगे।
इन दस योजनाओं के लिए किया जाएगा रजिस्ट्रेशन
1ण् मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत 500 रुपये में सिलेन्डर
2ण् मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली
3ण् मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली
4ण् मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रत्येक माह निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट
5ण् मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत महात्मा गांधी नरेगा में 100 कार्य दिवस पूरा करने वाले परिवारों को 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार एवं कथौड़ी, सहरिया तथा विशेष योग्यजन को 100 अतिरिक्त दिवस का रोजगार
6ण् इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष में 125 दिन कार्य के अवसर
7ण् सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन प्रतिमाह तथा प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की वृद्धि
8ण् मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए
9ण् मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए
10ण् मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत 2 दुधारू गौवंशीय पशुओं के लिए प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर
कैंप का समय और स्थान
कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है। आमजन अपने नजदीक लगने वाले कैंप का स्थान और सम्पूर्ण जानकारी वेबसाइट https://mehangairahatcamp.rajasthan.gov.in पर भी ले सकते हैं।
जिला कलक्टर ने बताया कि इन शिविरों के सफल संचालन के लिए जिला स्तरपर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसके प्रभारी उप निदेशक कृषि एवं पीडी आत्मा अमर सिंह को बनाया गया है। कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07462-220302/220323 है। उन्होंने बताया कि शिविर के संबंध में किसी प्रकार की समस्या या शिकायत सीएम हैल्पलाइन 181 पर भी की जा सकती है।
फोटो कैप्शन:- 23 पीआरओं 4 प्रेस कॉन्फ्रेन्स में जानकारी देते जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला।

0 Response to "24 अप्रैल से महंगाई राहत कैम्प - हर जरूरतमंद तक सीधे पहुंचेगा 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status