Advertisement

 दूषित पानी से स्टूडेंट्स के बीमार होने का मामलाः

दूषित पानी से स्टूडेंट्स के बीमार होने का मामलाः

6 महीने बाद वाटर सप्लायर्स फर्म, संस्थान के खिलाफ मामला दर्ज

कोटा | दूषित पानी पीने से वायरल फैलने के मामले में वाटर सप्लायर्स फर्म,संस्थान प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में तलवंडी डिस्पेंसरी के प्रभारी ने जवाहर नगर थाने में शिकायत दी थी। कोटा में दूषित पानी से वायरल फैलने का मामला दर्ज होने का सम्भवतयाः यह पहला मामला है।

बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2022 में दूषित पानी पीने से 60 से 70 कोचिंग स्टूडेंट बीमार हुए थे। ये सभी टैंकरों से सप्लाई हुआ पानी पी रहे थे। उन्हें हेपेटाइटिस की शिकायत हुई थी। इनमें एक स्टूडेंट वैभव राय बीमार हुआ था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। स्टूडेंट की मौत के बाद विभाग की टीम ने पानी के सैंपल लिए थे। जो जांच में फेल मिले थे। जिसके बाद चिकित्सा विभाग की टीम ने वाटर सप्लायर्स के टैंकरों को सीज किया गया था।

बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग तक पहुंची थी। आयोग ने जिला प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद तलवंडी डिस्पेंसरी के प्रभारी ने थाने में महाकाल, जगदम्बा वाटर सप्लायर्स जवाहर नगर के खिलाफ शिकायत दी। एफआईआर में कोचिंग प्रबंधन का नाम भी बताया जा रहा है।

डीएसपी अमर सिंह ने बताया कि डॉक्टर दीपेश तिवारी के द्वारा दूषित पेयजल से छात्र बीमार होने,वायरल फैलने के बारे में वाटर सप्लायर्स व संस्थान के खिलाफ जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट दी है। जिस पर प्रकरण दर्ज करके अनुसंधान किया जा रहा है।


0 Response to " दूषित पानी से स्टूडेंट्स के बीमार होने का मामलाः"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status