Advertisement

अभियान चलाकर जेबकतरों को पकड़ने की मांग

अभियान चलाकर जेबकतरों को पकड़ने की मांग

 


प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान 12 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं की जेब कटी, बोले- ठोस कार्रवाई करें

कोटा | बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के कोटा दौरे में स्वागत के दौरान 12 से ज्यादा कार्यकर्ताओ को जेब कटी। बीजेपी के पीड़ित कार्यकर्ता जेबकतरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी ऑफिस में ज्ञापन देने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने साल भर विशेष अभियान चलाकर जेबकतरों को पकड़ने की गुहार लगाई है।

बीजेपी शहर उपाध्यक्ष देवेंद्र राही ने बताया कि 3 अप्रैल को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सीपी जोशी पहली बार कोटा आए। कार्यकर्ताओं ने शहर में अलग अलग जगहों पर उनका स्वागत किया। स्वागत के कुछ संदिग्ध युवक भी भीड़ में घुस गए। उन्होंने शहर मंत्री जयदेव सुखीजा की जेब से 25 हजार,केशवपुरा मंडल अध्यक्ष डालूराम मराठा की जेब से 20 हजार 250, पूर्व नेता प्रतिपक्ष बृज मोहन सेन की जेब से 8 हजार 700 रूपए निकाल लिए। इसी तरह धर्मेंद्र दीक्षित व देवेंद्र राही की जेब से 5-5 हजार, दुर्गा प्रजापति का मोबाइल, देवेंद्र जोशी के 1450 रूपए उड़ा लिए। जैन समाज के कार्यक्रम में भी 5 लोगों की जेब कटी।

देवेंद्र ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब राजनीतिक कार्यक्रमों में लोगों की जगह कटी है।इससे पहले भी कांग्रेस के राजनीतिक कार्यक्रम के समय भी 9 लोगों के मोबाइल चोरी हुए थे। उनकी भी थानों में शिकायतें दर्ज हुई थी।

राही ने कहा आज एडिशनल एसपी से मुलाकात की है। और कहा कि सिर्फ दिखावे की कार्रवाई नहीं करके ठोस कार्रवाई की जाए। जेबकतरों की धरपकड़ के लिए सालभर अभियान चलाए। ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।

0 Response to "अभियान चलाकर जेबकतरों को पकड़ने की मांग"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status