Advertisement

 श्री केशव राय मंदिर में भजन संध्या का हुआ आयोजन

श्री केशव राय मंदिर में भजन संध्या का हुआ आयोजन


निवाई | सिरस- कस्बे में स्थित श्रीकेशव राय मन्दिर में गुरुवार की रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें देर रात तक श्रोताओं ने भजन गंगा का अनन्द लिया। गायक नारायण लाल ने गाइये गणपति जग वन्दन नामक भजन से गणेश बन्दना के साथ भजन संध्या की शुरुवात की। ठॉ. नारायण सिंह ने मन्दिर में पूजा-अर्चना के बाद दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। गायक गोपाललाल ने म्हारा श्याम बिहारी, बरसाना बागा म बोल्यो मोर सहित अन्य भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को नाचने पर विवश कर दिया। गायक रामप्रसाद चौधरी व कजोड प्रजापत ने भी भजनों की प्रश्तुतियाँ दी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच करणसिंह, रघुराज सिंह, लकी बना, संजू बना, बृजराजसिंह बना, लक्ष्मण सिह चौहान, गोविन्द सिंह, जुगलकिशोर दाधीच सहित अन्य लोग में उपस्थित थे।

0 Response to " श्री केशव राय मंदिर में भजन संध्या का हुआ आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status