मंहगाई राहत कैम्प शिविर के प्रचार-प्रसार वाहन को एसडीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
रविवार, 23 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | स्थानीय उपखण्ड कार्यालय से एसडीएम रविकांत ने मंहगाई राहत केम्प के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी महिमा डांगी ने बताया कि राज्य सरकार ने आम जनता को मंहगाई से राहत प्रदान करने के लिए 24 अप्रेल से मंहगाई राहत कैम्प व प्रशासन शहरों के संग अभियान की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंहगाई राहत केम्प प्रचार-प्रसार वाहन शहर के प्रत्येक वार्डो में जाकर जनता को केम्प में अधिक से अधिक लोग पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए लोगों को आग्रह कर कैम्प में पहुंचकर लोग लाभ उठा सकेगें। इस अवसर पर नगरपालिका सफाई निरीक्षक बाबू पण्डा, पार्षद मौला सैन, धर्मचन्द जैन, गणेश शर्मा, अरूण शर्मा,विनय कासलीवाल, ओमप्रकाश पारीक सहित नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।

0 Response to "मंहगाई राहत कैम्प शिविर के प्रचार-प्रसार वाहन को एसडीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना"
एक टिप्पणी भेजें