Advertisement

आयोग सदस्य ने संप्रेषण गृह में आवासीत बालकों को दिया सुधारात्मक संदेश संप्रेषण गृह, बालिका गृह का किया निरीक्षण

आयोग सदस्य ने संप्रेषण गृह में आवासीत बालकों को दिया सुधारात्मक संदेश संप्रेषण गृह, बालिका गृह का किया निरीक्षण



 कोटा । बाल संरक्षण आयोग सदस्य शिव भगवान नागा ने राजकीय बालिका गृह, तेजस्विनी बालिका गृह, राजकीय संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया एवं जिला कलक्टर ओपी बुनकर के साथ बैठक कर आवासीय बालकों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

आयोग सदस्य ने गृह में आवासीय बालक-बालिकाओं से गृह की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर अपने सुझाव संबंधित अधीक्षकों को दिए। उन्होंने संप्रेषण गृह में आवासित बालकों को जीवन में हुई गलतियों को भूलकर उनमें सुधार कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा बालिका गृह में बालिकाओं को अपने रुचि अनुसार व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का संदेश दिया। इस दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्षा कनीज फातिमा, सदस्य विमल जैन, सहायक निदेशक डॉ अजीत शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी दिनेश शर्मा, नोडल डायरेक्टर एवं स्काउट प्रधान यज्ञदत्त हाड़ा एवं संदीप दिवाकर मौजूद रहे।
पोस्टर का किया विमोचन-
आयोग सदस्य ने बाल कल्याण समिति, बाल अधिकारिता विभाग, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, चाइल्डलाइन, बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए बनाए गए जन जागरण पोस्टरों का विमोचन किया। इस अवसर पर आउटरीच वर्कर संजय मेहरा, अधीक्षक अर्पित जैन, अधीक्षक आरुषि जैन, मृदुला आदित्य, प्रभा भार्गव साथ रहे।

0 Response to "आयोग सदस्य ने संप्रेषण गृह में आवासीत बालकों को दिया सुधारात्मक संदेश संप्रेषण गृह, बालिका गृह का किया निरीक्षण"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status