Advertisement

बीज निगम अध्यक्ष श्री धीरज गुर्जर ने शक्करगढ़ में महंगाई राहत कैंप का किया निरीक्षण

बीज निगम अध्यक्ष श्री धीरज गुर्जर ने शक्करगढ़ में महंगाई राहत कैंप का किया निरीक्षण

 



लाभार्थियों को सौंपे मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड


भीलवाड़ा, । प्रदेश में प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर राहत प्रदान की गई है। प्रदेशवासियों को मंहगाई से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा गांव-गांव में महंगाई राहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह बात राज्य बीज निगम अध्यक्ष श्री धीरज गुर्जर ने जहाजपुर क्षेत्र के शक्करगढ़ में महंगाई राहत कैंप के दौरान कही।

 श्री गुर्जर ने कहा कि देशभर में आज आमजन महंगाई की मार से परेशान है। इन शिविरों के माध्यम से पात्रता के अनुसार 10 योजनाओं के द्वारा आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है। सरकार के इस प्रयास से आमजन के चेहरों पर खुशी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन, कामधेनु योजना के तहत दुधारू पशुओं का बीमा, अन्नपूर्णा फूड किट, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट एवं कृषि उपभोक्ताओं के लिए 2000 यूनिट बिजली निःशुल्क दिए जाने जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए तथा लाभार्थियों से बातचीत भी की।

इस दौरान उपखंड अधिकारी श्री दामोदर सिंह, बीडीओ संजय मोदी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहें।

0 Response to "बीज निगम अध्यक्ष श्री धीरज गुर्जर ने शक्करगढ़ में महंगाई राहत कैंप का किया निरीक्षण"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status