एएनएम, एलएचवी संघ ने अपनी मांगों को लेकर, निकली रैली
रिपोर्टर:- अशोक शर्मा
टोंक | सआदत अस्पताल गेट के बाहर एएनएम, एलएचवी संग ऑफ राजस्थान जिला टोंक का अनिश्चित कालीन धरना 23वे दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रहा। कार्मिक अनशनकी कड़ी मेंआज ममता बैरवाऔर सरोज देवी ने फ्लोरंसनाइटेंगलऔर मदर टैरेसा मां भारती को टीका लगा कर साधनासैन ने कार्मिकों टीका लगा व माला पहने कार्मिकों कोअनशन पर बैठाया। सभीएलएचवी एएन एम बहिनों ने गहलोत सरकार को अपनी बात पहुंचाने के लिये सभी ब्लॉक से आई नारी शक्ति ने सआदत अस्पताल से लेकर सुभाष सर्किल तक सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए जबरदस्त रैली निकाली।और घंटाघरटोंक के चारो ओर से मानव श्रंखला बना कर घेर लिया।अपनी मांगे पहुंचाने के लिए 1 आवाज में नारे बाजी की ।आज नारी शक्ति ने बता दिया की वो 1 हो जाए तो क्या नही कर सकती। टोंक जिला अधयक्ष भारती मीणाके नेतृत्व में जिले के सभी ब्लॉक के अध्यक्ष सुमीला, रामघनी,गीता देवी, राजी मीना, संतरा , निर्माला बैरवा,सुनीता बैरवा, फेमिना चिश्ती,फातिमा,मंजू सक्सेना, कमलेश सैनी,मुकेश कवर,सीता बुंदेल, गीता आदीबहिनों ने रैली का नेतृत्व किया।

0 Response to " एएनएम, एलएचवी संघ ने अपनी मांगों को लेकर, निकली रैली"
एक टिप्पणी भेजें