Advertisement

अंधेरे में करोड़ो के काम, लोग हो रहे परेशान

अंधेरे में करोड़ो के काम, लोग हो रहे परेशान

 अनंतपुरा से फोरलेन हाईवे तक दस दिन से लाइट नहीं, आए दिन जाम

कोटा | कोटा में यूआईटी और निगम की तरफ से काफी काम करवाए गए। यूआईटी की तरफ से सड़कों के किनारे करोड़ों की लागत से सौंदर्यीकरण कर दिए। चैराहों का सौंदर्यीकरण कर दिया लेकिन इनकी देखरेख को लेकर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। ऐसा ही कुछ सामने आया अनंतपुरा से फोर लेन हाईवे तक झालावाड रोड पर जहां पिछले दस दिनों से रोड लाइट बंद पड़ी है। यहां पर सडक किनारे सौदर्यकरण के काम करवाए गए।

लाईट लगवाई गई लेकिन दस दिन से लाईटें जल ही नहीं रही है। अनंतपुरा चैराहे पर दुकानदारी करने वाले लोगों ने बताया कि चैराहे पर पूरी तरह अंधेरा छाया हुआ है। रोड नं. 7 के पास सब्जी मंडी लगती है। शाम के समय यहां काफी भीड़ रहती है अंधेरा होने से यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।


शिकायत के बाद दो-तीन बार रोड लाइट ठीक करने भी आए लेकिन ठीक नहीं हो पाई। किराना व्यापारी साहिल हुसैन ने बताया कि अनन्तपुरा पुलिया के नीचे शाम पड़ते ही घोर अंधेरा हो जाता है। इसी तरह पुलिया से लेकर झालावाड़ रोड पर फोरलेन हाईवे तक की सभी रोड लाइटें बंद पड़ी है। अंधेरा रहने से 8 बजे से ही चैराहा पर जाम लग जाता है। कई बार दुर्घटना भी हो गई। जब से ये रोड लाइटें लगाई गई है उसके कुछ दिन बाद से ही बंद पड़ी है। सरकार करोड़ों रुपए का सौंदर्यीकरण तो करवा रही है लेकिन इसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी तो किसी को दे ताकि सार सम्भाल के अभाव में सौंदर्यीकरण पर अंधेरा तो नहीं छाए।

0 Response to "अंधेरे में करोड़ो के काम, लोग हो रहे परेशान"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status