फॉरेस्ट विभाग बांटेगा 13 लाख पौधे
नर्सरी में 35 से 40 प्रजाति के पौधे तैयार किए, जिले में 2 हजार 521 हेक्टेयर जमीन पर लगेंगे
कोटा | फॉरेस्ट विभाग ने इस साल ट्री आउटसाइड फॉरेस्ट योजना के तहत जिले में 2 हजार 521 हेक्टेयर जमीन पर 6 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है। साथ ही जिले की 11 नर्सरी में 35 से 40 प्रजातियों के पौधे तैयार किए है। जिन्हें न्यूनतम शुल्क पर दिया जाएगा। वन विभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 1 जुलाई से 30 सितंबर के बीच वन विभाग द्वारा टीओएफआर के तहत जिले के वन क्षेत्र की जमीन पर 6 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जबकि पूरे जिले में 13 लाख पौधे वितरित किए जाएंगे। वन क्षेत्रों के बाहर नगर निगम,यूआईटी सहित अन्य संस्थाओं के जरिए पौधा वितरण किया जाएगा।
राजेंद्र सिंह ने बताया कि नर्सरी में छायादार व फूल ओर फलदार पौधे तैयार किए गए है। सभी पौधों की कीमत निर्धारित की गई है। नर्सरी में 5 से लेकर 60 रूपए तक के पौधे उपलब्ध है। 1 से 10 पौधे तक 2 रूपए, 11 से 50 पौधे तक 5 रूपए व 51 से 200 पौधे तक 10 रूपए लिए जाएंगे।
वन विभाग की जमीन में लगाए जाने वालों में मुख्यतः जंगल जलेबी, अर्जुन, चुरेल, बंबूल नीम के पौधे हैं। जबकि गार्डन में लगाने के लिए आंवला अमरूद, सीताफल नीबू, व फूलदार पौधे है। राजेंद्र सिंह का कहना है कि घर-घर पौधा वितरण के कार्यक्रम को बदलकर सरकार ने अब ट्रीआउटसाइड फॉरेस्ट स्कीम निकाली है,।

0 Response to "फॉरेस्ट विभाग बांटेगा 13 लाख पौधे"
एक टिप्पणी भेजें