दुकान के गल्ले से 25 हजार रुपए लेकर 2 बदमाश
लूट की वारदात से क्षेत्र में फैली सनसनी, व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस
अजमेर | अजमेर जिले के नसीराबाद के गांधी चैक के पास स्थित एक किराना दुकान पर सामान लेने के बहाने पंहुचे 2 युवक दिनदहाड़े दुकान के गल्ले में से 25 हजार रुपए लेकर बाइक पर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और वारदात स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जानकारी ली और लुटेरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र मोके पर लगे सीसीटीवी फुटेजों की जांच की लेकिन पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर गांधी चैक के पास स्थित किराना दुकान नंदलाल सूरजकरण पर दुकान मालिक सुभाषचंद जैन बैठा हुआ था। इसी समय दो युवक उसकी दुकान पर आए जिनमें से एक युवक ने साबुन देने तथा दूसरे युवक ने अन्य सामान देने की बात कही। जिस पर दुकानदार सुभाषचंद युवको को सामान देने के लिए उठकर पीछे मुड़ा तो युवको ने दुकान में रखे डिब्बे में रखे पैसे निकाल लिए और भागने लगे। जिस पर दुकानदार जैन ने पैसे निकालने वाले युवक का हाथ पकड़कर पैसे छीनने का प्रयास किया लेकिन युवक हाथ छुड़ाकर अपने दूसरे साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। इस घटनाक्रम में दुकानदार जैन लुटेरे युवक से कुछ नोट छीनने में सफल रहा।
दुकानदार जैन ने लगभग 25 हजार रुपए लूट कर ले जाने की जानकारी दी। दिनदहाड़े अचानक हुई लूट की वारदात को क्षेत्र के लोगों को पता लगने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पंहुची तथा दुकानदार जैन से आवश्यक पूछताछ के बाद आसपास लगे तथा युवको के भागने की दिशा के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन किसी भी कैमरे में युवको का चेहरा साफ नहीं दिख रहा। युवक लूट के बाद स्टेशन रोड़ होते हुए फरार हुए। पुलिस मामले में युवको की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।

0 Response to " दुकान के गल्ले से 25 हजार रुपए लेकर 2 बदमाश"
एक टिप्पणी भेजें