Advertisement

बोरखेडा एलीवेटेट रोड़ की स्वायत्त शासन मंत्री ने दी सौगात

बोरखेडा एलीवेटेट रोड़ की स्वायत्त शासन मंत्री ने दी सौगात

 


कोटा में आधारभूत सुविधाओं का सभी क्षेत्रों में हुआ चहुंमुखी विकास- स्वायत्त शासन मंत्री 

कोटा  नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने यातायात की सुगम सुविधा प्रदान करने वाले शहर के 10 वे बड़े प्रोजेक्ट बोरखेड़ा फ्लाईओवर को जनता को समर्पित कर चहुंमुखी विकास का संकल्प साकार किया।

         स्वायत्त शासन मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोटा में सुगम यातायात एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए शुरू की गई सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों में नागरिकों के लिए सुगम यातायात के लिए सड़कफ्लाई ऑवरअंडरपासपेयजल परियोजनाऐंपर्यटन विकास के कार्य हाथ में लिए गये थे जिन्हें साल में गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फ्लाई ऑवर के बनने से बारां से आने वाले नागरिकों के साथ स्थानीय वांसिदों को आवागमन की सविधा मिलेगी। समय एवं ईधन की बचत होगीशहर में प्रदुषण भी कम होगा।

          उन्होंने बताया कि 1124 मीटर लंबा टू लेन फ्लाईओवर के निर्माण में 111 करोड़ की लागत आई है। 15 मीटर चौड़ाई के इस टू लेंन वाले फ्लाईओवर को 28 स्पान पर विकसित किया गया हैं। बोरखेड़ा फ्लाईओवर से बारां रोड पर बसी दर्जनों कॉलोनी के लाखों लोगों को लाभ होगा और बारां रोड आवागमन सुगम होगा। लोकार्पण के दौरान विभिन्न सामाजिकधार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने फूलमालाओं और साफ़ा पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।

          इस अवसर पर महापौर मंजू मेहराउप महापौर सोनू कुरैशीपवन मीणाजिला कलक्टर ओपी बुनकरयूआईटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र त्यागीअमित धारीवालनगर विकास न्यास ओएसडी आरडी मीणासचिव राजेश जोशीउपसचिव चंदन दुबेपुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गवप्रशासनिक अधिकारीस्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे मौजूद रहे।

0 Response to "बोरखेडा एलीवेटेट रोड़ की स्वायत्त शासन मंत्री ने दी सौगात"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status