Advertisement

सांसद किरोड़ी लाल का क्षेत्र में स्वागत, साया बन साथ रहे विधायक गोपीचंद

सांसद किरोड़ी लाल का क्षेत्र में स्वागत, साया बन साथ रहे विधायक गोपीचंद

 


रिपोर्टर:-  (आज़ाद नेब) 

जहाजपुर | सात माह में दुसरी मर्तबा जहाजपुर में आए सांसद एवं भाजपा केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य किरोड़ी लाल मीणा का जोशो खरोश के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर स्वागत किया। इस दौरान सांसद मीणा के साथ विधायक गोपीचंद साये की तरह साथ रहे।

भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र मीणा ने बताया कि कहनाल शाहपुरा में सांसद मीणा के कार्यकर्ता दुर्गेश वैष्णव के जन्मदिन पर ब्लड डोनेट कार्यक्रम में सवाईमाधोपुर से आकर शिरकत की। इस दौरान शक्करगढ़, जहाजपुर, पंडेर सहित कई जगहों पर समाज एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 


शक्करगढ़ मण्डल प्रभारी अमित गुर्जर ने बताया कि सांसद किरोड़ी लाल मीणा का शक्करगढ़ में हनुमंत धाम मंदिर परिसर मे विधायक गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया गया। स्वागत सत्कार के बाद महंत जगदीश पुरी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में पूजा अर्चना कर भोजन गृहण किया। इसी मंदिर परिसर में 251 किलो पारे से बने शिव लिंग जो पुरे राजस्थान में मात्र इस जगह पर उसके भी दर्शन किए।


परशुराम सर्किल पर स्वागत के दौरान नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश पत्रिया, पूर्व उपप्रधान अंजनी शर्मा, वाइस चेयरमैन राजीव काटियां, बनवारी शर्मा, जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, दिनेश पत्रिया, दिनेश धाकड़, अनिल जैन, ओम सोनी, अमितेश पत्रिया, रामप्रसाद रेगर, मोहन गुर्जर, रामप्रसाद मीणा, खेमराज मीणा, सतीश मीणा, मूलचंद तेली, रफीक पुंवार, अशोक खटीक, रणबीर सिंह कानावत सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

0 Response to "सांसद किरोड़ी लाल का क्षेत्र में स्वागत, साया बन साथ रहे विधायक गोपीचंद"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status