Advertisement

 कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के नाम घोषित

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के नाम घोषित


63 साल के वरिष्ठ नेता अक्षय त्रिपाठी को मिली जिम्मेदारी, सभी गुटों को बैलेंस करना चुनौती

भीलवाडा | विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्ष के नाम घोषित कर दिए है। भीलवाड़ा कांग्रेस की जिम्मेदारी 63 साल के वरिष्ठ नेता अक्षय त्रिपाठी को दी गई है। त्रिपाठी का जिलाध्यक्ष के लिए नाम दो महीने पहले ही फाइनल हो गया था। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट के विवाद के चलते यह लिस्ट रुकी हुई थी। अब दोनों में विवाद खत्म होते ही इन्हें यह जिम्मेदारी दे दी गई।

बताया जा रहा है कि त्रिपाठी से पहले भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष के लिए राजस्व मंत्री रामलाल जाट व राज्यमंत्री धीरज गुर्जर अपने-अपने कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाना चाहते थे। इनके एक गुट से ओम नारायणीवाल व हेमेंद्र शर्मा और दूसरे गुट से राजेश चैधरी व गोपाल मालवीय का नाम सामने आ रहा था। दोनों की गुटों में तालमेल नहीं बन पाया। इसके बाद त्रिपाठी के नाम को आगे किया गया। त्रिपाठी पर पार्टी ने विश्वास उनकी साफ छवि को लेकर भी जताया है।

बिखरी कांग्रेस को एक करना चुनौती

नए जिलाध्यक्ष बने त्रिपाठी के सामने चुनौतियों भी काफी है। पहली चुनौती में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में विवाद खत्म कर विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करना। जिले में खेमों में बिखरी कांग्रेस को एक करना। अभी भीलवाड़ा की 7 विधानसभा में से मात्र 2 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। इन सीटों की संख्या को बढ़ाना भी त्रिपाठी के सामने चुनौती है।

0 Response to " कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के नाम घोषित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status